फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह विवाह बंधन में बंधी, देखें तस्वीरें

Tue, 28 Nov 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Indian basketball captain akanksha singh married
भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की रहने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने बंगलूरू में बिजनेस टाइकून नितिन बुलचंदानी के साथ 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गईं। बंगलूरू के होटल में आयोजित विवाह समारोह में परिवार और खेल जगत की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। आगे की स्ला‌इड्स में देखें...
Indian basketball captain akanksha singh married
भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने ‌ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी निवासी आकांक्षा सिंह पांच बहनें है। सभी बास्केटबॉल खेलती हैं। इन बहनों को सिंह सिस्टर्स के नाम से जाना जाता है। आकांक्षा सिंह ने बताया कि कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 
Indian basketball captain akanksha singh married
भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने ‌ - फोटो : अमर उजाला
पीले रंग की बनारसी साड़ी में आकांक्षा ने नितिन का हाथ थामा। सिंह सिस्टर्स में चौथे नंबर की बहन आकांक्षा भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान भी हैं। आकांक्षा ने बताया कि शादी सिख और सिंधी रीति के अनुसार संपन्न हुई। नितिन से आकांक्षा की मुलाकात सेंट स्टीफेंस कॉलेज में आठ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian basketball captain akanksha singh married
भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने ‌ - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर हम लोग साथ खेलते थे। नितिन का पारिवारिक व्यवसाय रियल स्टेट का है। हम लोगों में एक बेहद कामन बात है कि हम बास्केटबाल को दिल से प्यार करते हैं। बास्केटबॉल ने ही हम लोगों को जोड़ा है।
विज्ञापन
Indian basketball captain akanksha singh married
भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान आकांक्षा सिंह ने ‌ - फोटो : अमर उजाला
शादी के दौरान रिश्तेदार, दोस्त और दोनों तरफ के परिवार के लोग उपस्थित रहे। शादी के बाद आकांक्षा बंगलूरू में ही सैटल हो जाएंगी। आकांक्षा के पिता गौरी शंकर सिंह, बहन अर्जुन अवार्डी प्रशांति सिंह और प्रतिमा सिंह समेत परिवार के सभी लोग समारोह में उपस्थित रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed