{"_id":"5fcbe3d88ebc3ecfe3261692","slug":"ias-ajay-varanasi-news-vns5619082190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से लोगों ने दी आईएएस को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से लोगों ने दी आईएएस को अंतिम विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हंसमुख अधिकारी के रूप में पहचान बनाने वाले आईएएस अजय कुमार सिंह के निधन से प्रशासनिक महकमे में मायूसी है। हर कोई उनके निधन से दुखी है। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर सर्किट हाउस में रखा गया तो अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें सशस्त्र शोक सलामी दी गई। इधर, आईएएस पत्नी नीना शर्मा और इकलौते बेटे यशोवर्धन सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार उनके पार्थिव शरीर से लिपटकर रो रहे थे।
एमएलसी चुनाव में पर्यवेक्षक बनकर आए सीनियर आईएएस अजय कुमार सिंह को शुक्रवार को हृदयाघात के बाद शुभम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उनकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया। अस्पताल से उनके शव को एंबुलेंस से सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी मौजूद थी और बेटे के आने का इंतजार हो रहा था। दोपहर बाद बेटा आया तो एंबुलेंस से पिता का पार्थिव शरीर उतरता देख मां से लिपटकर रो पड़ा। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। वहां मौजूद लोगों ने पत्नी और बेटे को ढांढस बधाया। यह दृश्य देख वहां मौजूद अधिकारी भी अपने को रोक नहीं सके और उनकी आंखें भी नम हो गईं। कमिश्नर, डीएम, एडीजी समेत अन्य अधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर आईएएस अजय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। उधर, मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान भी कई अधिकारी मौजूद रहे। यहां उन्हें सशस्त्र शोक सलामी भी दी गई।
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जताया दुख
लखनऊ। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने दुख जताया है। सीएम ने टीम-11 की बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्य सचिव ने अजय सिंह को बेहतरीन इंसान बताया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, डीजीपी हितेश सी. अवस्थी, एसीएस गृह अवनीश कुमार अवस्थी, एसीएस मुख्यमंत्री एसपी गोयल, एसीएस सूचना नवनीत सहगल, एसीएस कृषि देवेश चतुर्वेदी, एसीएस चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, एसीएस चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव सीएम संजय प्रसाद व प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार समेत कई अन्य अफसर शामिल हैं।