फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   I will call you back says CRPF jawan to his wife before martyr in terrorist attack in Handwara Jammu Kashmir

'अभी कैंप पहुंचकर फोन करता हूं'...शहीद अश्वनी की पत्नी अभी भी कर रही फोन का इंतजार

Tue, 05 May 2020 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
I will call you back says CRPF jawan to his wife before martyr in terrorist attack in Handwara Jammu Kashmir
अश्वनी कुमार यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

आदित्य की मम्मी हमारी पेट्रोलिंग ड्यूटी खत्म हो गई है, हम साथियों के साथ कैंप जा रहे हैं। वहां पहुंचकर तुम्हें फोन करते हैं। हम लोग अभी रास्ते में हैं...यह कहते हुए अश्वनी कुमार यादव ने फोन काट दिया। पत्नी अंशु अब भी अपने पति शहीद अश्वनी कुमार यादव के फोन का इंतजार कर रही है। उसे क्या पता था कि यह उनका अंतिम फोन था। इसके बाद वह उससे कभी बात नहीं करेगा। यह कहकर पत्नी रोने लगती है और अचेत होकर कई बार गिर जाती है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के काजियाबाद में आतंकी हमले में गाजीपुर के अश्वनी कुमार यादव के शहीद होने की खबर सुनकर उनके घर और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वह बीते जनवरी माह में दो माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। 27 फरवरी 2020 को जम्मू कश्मीर पहुंचे। वहां जाने के बाद प्रतिदिन समय मिलने पर दो से तीन बार घर का हाल चाल लेते। पत्नी, बच्चों और माता-पिता से बातचीत करते थे। यह अश्वनी कुमार की रोज की दिनचर्या थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम वहां से फोन न आने पर अश्वनी की पत्नी अंशु ने पति को फोन किया था, तब उन्होंने बताया था कि आज हम लोग पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे, अब खाली हो गए हैं। कैंप में पहुंचकर तुम्हें फोन करते हैं। लेकिन यह अंतिम फोन था, बात क्या करनी थी वह अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंशु पति के फोन का इंतजार करती रह गई। इसके बाद रात आठ बजे के करीब उनके शहीद होने का समाचार मिला तो अंशु को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। वह कह रही थी, नहीं उन्होंने मुझसे वादा किया है कि वह कैंप में पहुंच कर फोन करेंगे। वह वादे के पक्के हैं, उनका फोन जरूर आएगा।

अंशु को अब भी फोन आने का इंतजार है। उधर, परिजन और ग्रामीण शहीद अश्वनी कुमार यादव के शव आने का इंतजार कर रहे हैं। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed