फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   I have requested, but I don't get what I want... If I don't have any talent, I don't get fame...

Varanasi News: अर्ज किया है, चाहत नहीं मिलती... कोई हुनर न हो तो शोहरत नहीं मिलती...

Fri, 27 Feb 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
I have requested, but I don't get what I want... If I don't have any talent, I don't get fame...
बीएचयू ​स्थि​त एपी ​​थियेटर मैदान में कवि सम्मेलन में पाठ करते अमित । अमर उजाला
बीते पांच दिनों तक संगीत और नृत्य पर झूम रहा बीएचयू बृहस्पतिवार को शायरी और गजल के बीच दीवाना नजर आया। स्पंदन समापन के अगले दिन बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में बृहस्पतिवार को शायरों की महफिल सजी। मंच पर कवयित्री डॉ. मीनाक्षी दुबे आईं और अर्ज किया कि चाहत नहीं मिलती, दौलत नहीं मिलती, कोई हुनर न हो तो शोहरत नहीं मिलती...। उनकी यह गजल सुन युवा दर्शकों की खूब तालियां और वाहवाहियां निकलीं। फिर जब कुमार विकास दर्शकों को प्रेम के विरह और इंतजार की दुनिया में लेकर गए। उन्होंने सुनाया, ये सर्दी बीत जाएगी, क्या इसके बाद आओगे, हमदम बताओ कब इलाहाबाद आओगे...।
विज्ञापन


देवमणि पांडेय ने शेर पेश किया, आदमी पूरा हुआ तो देवता हो जाएगा, ये जरूरी है कि उसमें कुछ कमी बाकी रहे...। मुख्य अतिथि कवि जगदीश पंथी ने पूरे एंफीथियेटर ग्राउंड को फागुनी रंग में भर दिया। फागुन आने वाला है..., चइती फसल गदेल..., फगुनवा गांव में आइल... फिर रुनक झुनक.. बड़ा निक लागे ननद तोरे गऊआ... जैसे लोकगीत सुनाकर दर्शकों को गांव की होली की याद दिला दी। धन्यवाद ज्ञापन डीन प्रो. रंजन कुमार सिंह ने दिया। मंच पर स्पंदन के विजेता कवियों को सम्मानित भी किया गया। चार में से तीन स्थान छात्राओं को ही मिला।
विज्ञापन



इन्होंने भी सुनाईं शायरियां
कवि वशिष्ठ अनूप : परख इंसान की होती है अक्सर दो ही मौके पर, कहीं छोड़ी नहीं खुद्दारी, कहीं झुकना नहीं छोड़ा।
शायर मनीष बादल : जो था पहला गुल खिला, बस वो खिला है आज तक, बस तभी से शायरी का सिलसिला है आज तक।
युवा शायर अंकित मौर्य : कोई सवाल जिंदगी का हल नहीं हुआ, पढ़ने में सारी उम्र गंवाने के बावजूद।
डॉ. विनम्र सेन सिंह : नई डगर नया सफर चुनते हैं, चलते हैं रोज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed