फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hyderabad based contractor kill himself at varanasi hotel

वाराणसी के होटल में ठहरे हैदराबाद के ठेकेदार ने खुद को गोली मार कर जान दी

Wed, 25 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 25 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad based contractor kill himself at varanasi hotel
वाराणसी के  बुद्ध विहार कॉलोनी स्थित होटल सिल्क सिटी में कमरा नंबर 1126 में ठहरे हैदराबाद से आए ठेकेदार मनोज कुमार रेड्डी (38) ने मंगलवार की रात अवैध पिस्टल से दाई कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। होटल स्टाफ की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


मनोज के कमरे से पुलिस ने अवैध पिस्टल, एक खोखा, एक कारतूस, दो मोबाइल, शराब की बोतलें, दो-तीन खाली ग्लास, सिगरेट के पैकेट और पानी की बोतलें बरामद की हैं। मनोज के परिजनों द्वारा उसके दोस्त राहुल को दी गई जानकारी के अनुसार वो अवसाद ग्रस्त था। वहीं, मनोज के साथ होटल बुक कराने वाली उसकी महिला मित्र पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना की रेनू कलिता का कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया के ठेकेदार मनोज और रेनू कलिता ने सोमवार की रात 11:55 बजे होटल सिल्क सिटी में कमरा लिया। होटल स्टाफ के अनुसार रेनू कलिता मंगलवार की सुबह के बाद नहीं दिखाई दी। इस दौरान मनोज पूरे दिन कमरे में रहा और उसका दोस्त राहुल सहित पांच लोग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों लोगों ने साथ ही शराब पी और शाम छह बजे के लगभग चले गए। राहुल के अनुसार मनोज के परिजनों का 7:30 बजे के लगभग उसके पास फोन आया कि वो अवसाद ग्रस्त है, उसे होटल जाकर देखो। राहुल भाग कर होटल आया और मनोज के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला।

होटल स्टॉफ से संपर्क करने पर मास्टर की से मनोज के कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह बिस्तर पर निढाल पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। होटल स्टॉफ की सूचना पर कैंट पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र की।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दरवाजा बंद था और उसकी चाबी अंदर ही मिली है। होटल के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों के आने और साथ कमरा बुक कराने वाली युवती से पूछताछ कर मामले को स्पष्ट किया जाएगा।
Trending Videos

दोस्त न आता तो ना पता चल पाता किसी को

Hyderabad based contractor kill himself at varanasi hotel
 होटल सिल्क सिटी में ठहरे ठेकेदार मनोज कुमार रेड्डी मंगलवार की शाम आत्महत्या करने से पहले शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ कमरे के अंदर-बाहर कई बार आया गया। कैंट पुलिस ने होटल के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली तो यह जानकारी हुई। इस दौरान मनोज मोबाइल से किसी से बातचीत भी कर रहा था।

सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि गोली चलने की आवाज पूरे होटल में किसी को नहीं सुनाई दी। पुलिस के अनुसार यदि राहुल नहीं आता तो शायद घटना के बारे में बुधवार की सुबह ही पता लग पाता। मनोज के पास अवैध पिस्टल कहां से आई, पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है।

जांच के दौरान सामने आया कि हैदराबाद से दर्शन-पूजन के लिए मनोज हवाई जहाज से सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट आया था। ऐसे में उसे अवैध पिस्टल बनारस में ही मिली होगी। यह पता लगा कि मनोज शहर में दोे-तीन दिन से आया हुआ था।

मनोज के दोस्त राहुल ने बताया कि उसके परिजनों के अनुसार वो यहां का कामकाज समेट कर विदेश में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। मनोज को मंगलवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट से हैदराबाद जाना था लेकिन उसने टिकट कैंसल करा दिया था। उधर, कैंट पुलिस की सूचना पर मनोज के परिजन हैदराबाद से बनारस के लिए रवाना हो गए हैैं।

रेनू का पता लगा रही पुलिस, खंगाली जा रही कॉल डिटेल
मनोज के साथ कमरा लेकर ठहरी रेनू कलिता कब गई, पुलिस होटल के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल कर इसका पता लगा रही है। रेनू ने जो आईडी प्रूफ होटल में दिया था उसके अनुसार वो शादीशुदा है। आईडी प्रूफ पर दिए गए पते और मनोज के मोबाइल की मदद से पुलिस रेनू से संपर्क करने में जुटी हुई थी। उधर, मनोज ने आत्महत्या से पहले किससे और क्या बात की, उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालकर इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, भारी संख्या में पुलिस देख होटल में ठहरे लोग सहमे नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed