फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband used to doubt on her character, that's why she killed him

पत्नी ने उगले राजः चरित्र पर शक करता था पति, इसलिए कर दी हत्या

Tue, 26 Oct 2021 09:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 Oct 2021 09:14 PM IST
सार

पति चरित्र पर शक करता था और मारता-पीटता था। आए दिन की किचकिच और उत्पीड़न से परेशान होकर हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
husband used to doubt on her character, that's why she killed him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ के रूपनपुर स्थित मलिन बस्ती में बीते शनिवार की रात कारीगर मनोज कुमार की हत्या उसकी पत्नी मधु ने की थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि पति चरित्र पर शक करता था और मारता-पीटता था। आए दिन की किचकिच और उत्पीड़न से परेशान होकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। लोहटिया में लोहे की कढ़ाही के कारीगर मनोज राम का रविवार सुबह घर के अंदर खून से लथपथ शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। शक के आधार पर पत्नी मधु को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस को आरोपी पत्नी मधु ने बताया कि पति से कई वर्षों से विवाद चल रहा था, मुझ पर वह बार-बार बदचलन होने का आरोप लगाते थे और बेटी को भी बदचलन कहते थे। हमेशा गाली-गलौज व मारते-पीटते थे।
विज्ञापन


शनिवार की रात 11 बजे पति मनोज लोहटिया से लौटे और खाना खाकर कमरे में सोने के दौरान गाली गलौज देते हुए बदचलन कहते हुए मारने पीटने लगे। इस बीच गुस्से में आकर मनोज के सिर को दीवार में लड़ा दिया, अधिक खून बहने से अचेत होकर चौकी पर गिर गए। इसके बाद दुपट्टे से गला कस दिया। रात में यह सब करने के बाद बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में सो गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मनोज के भाई की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed