{"_id":"59df68c64f1c1bc9678b5695","slug":"husband-suicide-after-wife-refuse-to-go-with-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जाने से पत्नी ने किया इंकार तो पति फांसी के फंदे से झूला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जाने से पत्नी ने किया इंकार तो पति फांसी के फंदे से झूला
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Thu, 12 Oct 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
गांव के बाहर पेड़ से लटकती मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली जिले के गांव में पत्नी ने सुसराल जाने से इनकार किया तो नाराज पति ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पेड़ से लटके शव को देखा तो शोर मचाया। घटना कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव की है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जापुर जिले के बेलवाड़ी गांव निवासी तेजबली गोड़(25) की शादी धीना थाना क्षेत्र के पई गांव निवासी सरोज गोड़ की पुत्री कविता से पांच साल पूर्व हुई थी।
10 दिन पूर्व गर्भवती कविता दो वर्षीय पुत्री नंदनी को लेकर अपने मौसी के घर पौरा गांव आई थी। बुधवार को दोपहर में पति तेजबली ने पत्नी से ससुराल बेलवाड़ी चलने के लिए कहा। पत्नी ने सुसराल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर तेजबली घर से निकल गया और देर रात तक घर वापस नहीं आया। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह पौरा गांव के लोगों ने रेलवे लाइन किनारे युवक का शव पेड़ पर लटकता देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।