{"_id":"5ca5a8d9bdec22764d26f76b","slug":"husband-suicide-after-wife-death-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की आत्महत्या को बर्दाश्त नहीं कर सका पति, 24 घंटे के अंदर ही फांसी लगा कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की आत्महत्या को बर्दाश्त नहीं कर सका पति, 24 घंटे के अंदर ही फांसी लगा कर दी जान
Thu, 04 Apr 2019 12:24 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पत्नी की आत्महत्या के 24 घंटे के अंदर ही मौत को गले लगा लिया। वाराणसी के कपसेठी में एक पेड़ से युवक की लाश मिली। लाश की शिनाख्त पुलिस ने भदोही निवासी के रुप में की।
विज्ञापन
दरअसल, औराई थानाक्षेत्र के चकापुर गांव में बुधवार दोपहर अबूझ हाल में करिश्मा देवी (22) पत्नी आशीष चौबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करिश्मा की शादी 2017 में गांव निवासी दिनेश चंद चौबे के पुत्र आशीष चौबे के साथ हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह करिश्मा परिजनों को खाना खिलाने के बाद कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद अंदर देखा तो करिश्मा की लाश फंदे के सहारे लटक रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
चार माह के बच्चे के माता-पिता थे दोनों
इसके बाद गुरुवार को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में करिश्मा के पति आशीष चौबे(25) ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कपसेठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगों के मुताबिक करिश्मा और आशीष एक चार माह के बच्चे के माता-पिता थे। लोगों में चर्चा थी कि आशीष करिश्मा के जाने का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाया और जान दे दिया।