फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband pull Revolver for kill wife at varanasi

बनारस में पति ने रिवाल्वर लेकर पत्नी को सरेराह दौड़ाया, मची अफरातफरी

Fri, 01 Sep 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 01 Sep 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
husband pull Revolver for kill wife at varanasi
revolver - फोटो : demo
वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत इंग्लिशिया लाइन तिराहा के समीप स्थित लॉज के मालिक ने थोड़ी कहासुनी के बाद पत्नी पर रिवाल्वर तान दी। पत्नी जान बचाने के लिए दौड़ी तो पति भी दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


पत्नी ने घर से भागते हुए 100 नंबर पर फोन किया तो पुलिस पति कन्हैयालाल गुप्ता को गिरफ्तार कर सिगरा थाने ले गई और असलहा जब्त कर लिया। इंग्लिशिया लाइन तिराहा के समीप मलदहिया मार्ग पर सत्यनारायण गुप्ता का लॉज है।
विज्ञापन


लॉज के ऊपरी हिस्से में सत्यनारायण, पत्नी पूनम गुप्ता और बेटे मोहित गुप्ता और अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि सत्यनारायण के नौकर का मोबाइल खो गया था। इसी को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई तो बात बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सत्यनारायण ने घर में छुपाकर रखी गई रिवाल्वर निकाली और पूनम पर तान दिया तो उसने शोर मचाया। घर पर मौजूद सदस्यों विशाल ने बीच बचाव कर सत्यनारायण को किनारे किया तो पूनम ने भागते हुए 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला लिया।

सिगरा थाने पहुंची पूनम ने बताया कि उनके पति मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं और मना करने पर उन्हें मारते-पीटते हैं। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर उन्होंने पिटाई की और फिर रिवाल्वर तान दी।


पूनम ने बताया कि विद्यापीठ मार्ग पर उनका ब्यूटी पार्लर है, वहां भी जाकर पति गालीगलौज करते हैं। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि रिवाल्वर को जब्त कर सत्यनारायण गुप्ता के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed