यूपी : चार बीवियों के पति ने किया बहू से दुष्कर्म, पीड़िता ने न्याय के लिए एसपी से लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक ससुर द्वारा अपनी बहू का बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहू ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से की। साथ ही न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई है।
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गुरुवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें आरोप है कि उसके ससुर की चार पत्नियां हैं। 29 मई की रात करीब दस बजे नहाते समय उसे पीठ मलने के लिए बुलाया।
पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही वह बाथरुम में घुसी कि ससुर ने दरवाजा बंदकर उससे बलात्कार किया। शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे। घरवाले पहले तो महिला के पक्ष में बोले, बाद में पति सहित अन्य लोग महिला को ही परेशान करने लगे।
पीड़िता ने फोन कर अपनी मां को बुलाया। रात में ही मां मौके पर पहुंची और डायल 100 की पुलिस की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। घटना के दूसरे दिन थाने में तहरीर दे दी गई। लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक अब तक हुई जांच में पता चला कि महिला अपने पति के हिस्से की जमीन बेचकर मुख्यालय पर घर बनवाना चाहती है। जबकि पति और ससुर इससे इंकार कर रहे हैं, जिसके चलते यह साजिश रच रही है।
पुलिस के मुताबिक जिस ससुर पर महिला आरोप लगा रही है उनकी उम्र करीब 70 वर्ष है। ससुर बीमार रहते हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई का निर्देश मुबारकपुर थाने की पुलिस को दिया गया है।