फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband kills wife after not getting pulses along with rice in Sonbhadra

बीवी को दी ऐसी मौत: चावल संग दाल न मिलने पर खो दिया आपा... पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, फिर शव छोड़ भागा

Fri, 20 Sep 2024 09:59 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिनगर (सोनभद्र)
संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिनगर (सोनभद्र) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Sep 2024 09:59 AM IST
सार

आरोपी पति ने पत्नी को पीटते हुए आंगन तक पहुंचा दिया। इस दौरान आरोपी ने एक मोटे डंडे से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Husband kills wife after not getting pulses along with rice in Sonbhadra
पत्नी को पीटकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के शक्तिनगर में खाने में चावल संग दाल नहीं मिलने से गुस्साए पति ने लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में हुई। हत्या के फरार आरोपी को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

बरगवां थाने के बाघाडीह गांव निवासी शिवशंकर बियार ने बुधवार को पत्नी मंजरिया बियार (28) से चावल के साथ दाल बनाने को कहा था। रात में शिवशंकर खाने पहुंचा तो चावल के साथ दाल नहीं मिलने पर आपा खो दिया और पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। चीख सुनकर शिवशंकर की भाभी पहुंच गई और बीच बचाव करने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद शिवशंकर ने पत्नी को पीटते हुए आंगन तक पहुंचा दिया। इस दौरान आरोपी ने एक मोटे डंडे से पत्नी मंजरिया बियार के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़ भाग गया। सूचना पर निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडेय घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन

पूछताछ में पति पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई। रात में ही एसपी निवेदिता गुप्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए के लिए टीम गठित कर दी। आरोपी को गुरुवार देर शाम हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बाघाडीह गांव में पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। आरोपी के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। -शिवपूवन मिश्रा, टीआई, थाना बरगवां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed