{"_id":"5b9a8217867a55019a1f82d0","slug":"husband-kill-his-wife-in-suspecting-her-character","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में एक महिला की अवैध संबंध के चलते उसके पति ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पति एक सप्ताह पूर्व ही मुंबई से घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। आरोपी पति को गिरफ्तार कर महिला की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
महिला माधुरी देवी (35) पत्नी रामआसरे यादव तहबरपुर थाना क्षेत्र के ईसरपार खास गांव की रहने वाली थी। वह दो बेटा और एक बेटी की मां थी। माधुरी का मायका तहबरपुर थाना क्षेत्र के नवापूरा फुलवरिया गांव में था। वह हरिनाथ यादव की बेटी थी। माधुरी का पति रामआसरे यादव मुंबई में रहता था।
रामआसरे के ससुर घर से करीब बीस किलोमीटर दूर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा मंझरिया गांव में जमीन का बैनामा लिए हैं। जहां पर मकान भी बना है। माधुरी अपने बच्चों के साथ वहीं पर रहती थी। बीच-बीच में अपने घर ईसरपार खास भी आकर रहती थी। बीते काफी दिनों से वह अपने नेवासे पर ही थी। करीब एक सप्ताह पूर्व माधुरी का पति रामआसरे मुंबई से घर आया हुआ था। बुधवार को माधुरी भी पति से मिलने के लिए घर पहुंची।

मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
रात को भोजन करने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो गए। इस दौरान माधुरी और रामआसरे में विवाद होने पर उसने अपनी पत्नी का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके से माधुरी का भाई सुनील यादव सहित अन्य मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सुनील ने थाने में तहरीर दी। जिसमें अपने जीजा सहित परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित किया है। उधर, घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर कृष्ण कुमार गुप्ता ने माधुरी के पति रामआसरे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान रामआसरे ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष से संबंध था।
वह मना करने के बाद भी उससे मिलना नहीं छोड़ रही थी। हरकतों से परेशान होने के बाद उसने यह कदम उठाया। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि अवैध संबंध के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर ली है। जांच पड़ताल जारी है।