फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband gives triple talaq his wife on chit in varanasi

बनारस में कागज के टुकड़े पर लिख कर दिया तीन तलाक, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Thu, 11 Oct 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 11 Oct 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Husband gives triple talaq his wife on chit in varanasi
तीन तलाक
पीएम मोदी के प्रयास के बाद तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बावजूद उनके ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कागज के टुकड़े पर तीन बार लिख तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


यहां पर दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके शौहर ने कागज के टुकड़े पर तलाक... तलाक... तलाक... लिखकर दे दिया। प्रकरण को लेकर विवाहिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और दोषी शौहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जैतपुरा थाना अंतर्गत काजी सादुल्लाहपुरा की विवाहिता के अनुसार, उसका निकाह फरवरी 2017 में हुआ था। निकाह के दौरान पिता ने हैसियत के अनुसार पर्याप्त सामान और नकदी दी थी। ससुराल पहुंचते ही पति, सास-ससुर, देवर और ननद मायके से पांच लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल में सभी कहते थे कि वो मायके से घटिया क्वालिटी के सामान लेकर आई है। विवाहिता ने एक दो बार दबाव में आकर मायके से पैसा मंगा कर शौहर को दिया तो उसकी मांग बढ़ती चली गई। इसके बाद प्रताड़नाओं का सिलसिला भी बढ़ता चला गया और 22 सितंबर को उसे कमरे में बंद कर ससुराल वालों ने खाना देना बंद कर दिया।

पुलिस ने कहा हमारे पास कोई तहरीर नहीं

Husband gives triple talaq his wife on chit in varanasi
यूपी पुलिस
आरोप है कि 23 सितंबर को मारपीट कर सादे कागज पर दस्तखत करा कर विवाहिता को ससुराल से भगा दिया गया। विवाहिता किसी तरह से मायके पहुंची और अपना उपचार कराया। इस बीच विवाहिता के पिता ने उसके शौहर को फोन कर कहा कि वो थाने जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे।

इस पर विवाहिता का शौहर उसके मायके आया और कागज के टुकड़े पर तलाक... तलाक... तलाक... लिख कर दे दिया। इसके साथ ही विवाहिता को धमकाया कि तलाक दे दिया हूं, और जो बिगाड़ना होगा बिगाड़ लेना।

विवाहिता के अनुसार, उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया कि फिलहाल हमारे थाने पर ऐसी कोई तहरीर नहीं आई है। प्रकरण का पता लगाकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed