फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband enters into second marriage after love marriage; in-laws accused of harassment.

Varanasi News: प्रेम विवाह के बाद पति ने की दूसरी शादी, ससुराल पर उत्पीड़न का आरोप

Sun, 26 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Husband enters into second marriage after love marriage; in-laws accused of harassment.
वाराणसी। प्रेम विवाह के बाद पति की दूसरी शादी के मामले में पीड़िता गुलफशा ने पति फैजान और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी के मामले में शनिवार को भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। गुलफशा ने पुलिस को बताया कि 20 जून 2026 को बजरडीहा निवासी फैजान के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों एक होटल में रह रहे थे। चार दिन बाद 24 जून को पीड़िता की मौसी ने दोनों को दिल्ली बुलाया। वहां फैजान के पिता कमाल और भाई रिजवान भी थे। बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष ने विदा करने से इन्कार कर दिया। धमकी दी कि वे उसे विदा नहीं कराएंगे। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने फैजान की दूसरी शादी करवा दी। जब और उसके परिवार ने इसका विरोध किया तो उन्हें गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। फैजान के मामू नैना ने 100 आदमी घर भेजकर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। ससुराल पक्ष की ओर से लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इन धमकियों से पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article