पांच पर मुकदमा: शादी के दो साल बाद पति की मौत हुई, पीड़िता बोली- सास और ससुर ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा
शादी के दो साल बाद पति की मौत हो गई तो विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला के पास मौजूद 10 लाख रुपये और आभूषण भी छीन लिया गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के दो साल बाद पति की मौत हो गई तो विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता के पास मौजूद 10 लाख रुपये और आभूषण भी छीन लिया गया। प्रकरण को लेकर वाराणसी के घुघरानी गली की रहने वाली प्रियांका घोष की तहरीर के आधार पर चौक थाने में उनके ससुर सुशांत घोष, सास रिंकी घोष, मामा ससुर गौतम घोष, साघन घोष और मुकुल घोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रियांका घोस के अनुसार, 14 फरवरी 2021 को उनकी शादी सौरभ घोष के साथ हुई थी। बीमारी के कारण 23 फरवरी 2023 को सौरभ की मौत हो गई। प्रियांका ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसे वह अपनी नियति मान कर ससुराल में ही रह रही थी। इसी बीच उनके मामा ससुर गौतम घोष कोलकाता से आए।
उन्होंने सास-ससुर को उनके खिलाफ कर दिया। इसके बाद उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। उनके पास मौजूद 10 लाख रुपये और गहने छीन लिए गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यूपी कॉलेज के छात्र को दुकान में बनाया बंधक
यूपी कॉलेज के बीए के एक छात्र को भोजूबीर के एक दुकानदार द्वारा बंधक बनाए जाने और मारपीट का आरोप लगाकर छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने दुकान का शटर उठवाकर छात्र को बाहर निकलवाया। घटना के संबंध में छात्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भोजूबीर में शुक्रवार को यूपी कॉलेज के छात्रों का चाय दुकानदार और उसके स्टाफ के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी। घटना के संबंध में दुकानदार ने छात्रों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी थी। यूपी कॉलेज के बीए के छात्र देवेश सिंह ने बताया कि वह शनिवार को भोजूबीर स्थित एक दुकान में चाय पी रहा था।
उसी दौरान एक दुकानदार और उसके साथी उसे घसीटते हुए दुकान में ले गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए उसे दुकान के अंदर बंद कर दिया। इसकी जानकारी जब उसके दोस्तों को हुई तो सभी ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे दुकान से बाहर निकलवाया। छात्र देवेश ने बताया कि वह शुक्रवार को छात्रों और दुकानदार के बीच हुई मारपीट की घटना में शामिल नहीं था। उधर, इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी प्रभुकांत ने कहा कि छात्र की तहरीर के आधार पर प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी।