पति ने की अमानवीयता की सारी की हदें पार, संवेदनशील अंगों पर चोट पहुंचाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की भोर में मानवता और रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना घटित हुई। एक महिला के साथ उसके पति ने ही अमानवीय कृत्य किया। उसके संवेदनशील अंगों पर चोट पहुंचाई। ऐसे में गंभीर अवस्था में महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पति फरार हो गया है। घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह निवासी युवक की शादी थाना कोतवाली बांसडीह अंतर्गत एक गांव की युवती से करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। इस बीच इनके तीन बच्चे भी हुए। इसके बाद किसी बात को लेकर महिला अपने मायके रहने लगी थी। गांव के कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से सुलह-समझौता कर महिला को उसके ससुराल लाया गया था। बुधवार देर रात उसके पति ने उस पर हमला कर दिया। घायल महिला को सीएचसी सोनवानी लाया गया पर महिला चिकित्सक के न रहने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।