फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband broke his wifes hand in Varanasi due to angry after seeing list of teej puja material

वाराणसी में पति ने पत्नी का तोड़ा हाथ: तीज पर्व की पूजा सामग्री मंगवाने से था नाराज, मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Aug 2022 10:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 10:45 PM IST
सार

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने में महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि तीज व्रत के लिए पूजा सामग्री लाने की बात पर पति ने पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। 

विज्ञापन
Husband broke his wifes hand in Varanasi due to angry after seeing list of teej puja material
लालपुर-पांडेयपुर थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तीज पर्व पर पूजा सामग्री पति से मंगवाना गर्भवती पत्नी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि नाराज पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल पत्नी ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वाराणसी के अकथा स्थित जेडी नगर कॉलोनी फेज वन की रहने वाली रीना पाल के अनुसार तीज व्रत के लिए पति को पूजा सामग्री लाने के लिए कही तो नाराज हो गया। पति ने गालीगलौज करते हुए पिटाई कर दी।

विज्ञापन


आरोप है कि पिटाई से हाथ फ्रैक्चर हो गया। पति पर अन्य आरोप भी पत्नी ने लगाए। पत्नी के अनुसार मुझसे और बेटे से पति कोई रिश्ता नहीं रखता है। इंस्पेक्टर सतीश यादव के अनुसार तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा 
विवाहिता ने पति समेत ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को मिर्जामुराद थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। कल्लीपुर निवासी अनिता का आरोप है कि जौनपुर के रामपुर बरसठी स्थित ससुराल में पति रियाजू, सास, ससुर और जेठ मुश्ताक दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी में तीन के खिलाफ मुकदमा

महिला की जमीन को धोखे से पट्टा करा लेने मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। बसनी की रहने वाली उर्मिला देवी का आरोप है कि गांव के अशोक कुमार, थाने रामपुर निवासी विरेन्द्र कुमार यादव और पिंडरा के आनंद कुमार ने धोखाधड़ी की। 
पढ़ेंः फर्जी नंबर से डीएम की फोटो लगाकर अधिकारियों को भेजा जा रहा मैसेज

175 लीटर अवैध शराब के संग 6 गिरफ्तार

 मादक पदार्थ की ब्रिकी करने वालों पर वाराणसी ग्रामीण पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने अभियान चलाकर 175 लीटर अवैध शराब संग छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।  चौबेपुर पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने परानापुर स्थित बस्ती में छापा मारकर 105 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। आरोपी गोविंदा करवल को गिरफ़्तार किया।  फूलपुर पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को मानी गेट से गिरफ्तार किया।

आरोपियों में राजकुमार बिंद, त्रिभुवन चौहान और मनोज कुमार सभी फूलपुर के निवासी है। सिंधोरा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के संग चंदवक जौनपुर निवासी वीरू प्रजापति को गिरफ्तार किया। राजातालाब पुलिस ने 22 शीशी अवैध शराब के संग आरोपी चांद मुहम्मद उर्फ राजा को चंदापुर गेट के पास से गिरफ्तार किया। उधर, रोहनिया पुलिस ने देल्हना चौराहा के पास से एक किलो गांजा के साथ राजा मोहम्मद को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed