फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband and wife obeyed each other, resolved the relationship by removing complaints

Varanasi News: पति-पत्नी ने मानी एक दूजे की बात, शिकवे दूर कर सुलझाए रिश्ते

Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife obeyed each other, resolved the relationship by removing complaints
पांडेयपुर में पंडित दीनदयाल अस्पताल परिसर में बने ‘सखी’ वन स्टॉप सेंटर में पति-पत्नी की समझदारी ने कई टूटते परिवारों को बचा लिया। पिछले छह महीने में 292 मामलों में से 235 में सुलह हो गई। 20 मामलों में न्यायालय से मदद मांगी गई है। 15 मामलों में पुलिस का रुख किया गया है। 22 मामलों में फॉलोअप चल रहा है। सेंटर में हर माह 50 से 55 मामले आते हैं।
विज्ञापन

सेंटर की प्रबंधक रश्मि दुबे ने बताया कि अधिकतर मामले घरेलू हिंसा के आते हैं। सास द्वारा परेशान करने, ज्यादा लाइट उपयोग करने पर जेठानी के ताने, शराब पीकर मारपीट, पति का घर आकर फोन ज्यादा इस्तेमाल करना, खाना अच्छा न बनाने व घर खर्च के लिए जरूरत के रुपये नहीं देने जैसे मामले शामिल हैं। प्रेम प्रसंग, मोबाइल चलाने से मना करने पर युवतियाें द्वारा घर छोड़ने के भी मामले आते हैं। सेंटर में इन मामलों में सुलह करवाया जाता है। संवाद
विज्ञापन

केस एक
कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर आरोप लगाया था कि वह समय नहीं देते और देर रात तक घर से बाहर रहते हैं। महिला को शक था कि उसके पति का दूसरी महिलाओं से संबंध है। महिला ने सखी वन स्टॉप सेंटर पर शिकायत की। काउंसलर ने दोनों को अलग-अलग बैठाकर समझाया। चार से पांच राउंड की काउंसिलिंग के बाद पति-पत्नी में सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
रोहनिया थाना क्षेत्र की एक महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। दोनों क ी ये दूसरी शादी थी। ढाई साल तक सब ठीक था। इसके बाद पति मारपीट करने लगा। विरोध करने पर वह महिला को मायके छोड़ देता है। महिला ने सखी सेंटर का दरवाजा खटखटाया। सेंटर में दोनों की काउंसिलिंग शुरू हुई। दोनों परिवारों से भी बात हुई। सुलह के बाद अब दोनों साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed