फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband and wife killed his aunti in ghazipur

नशे में धुत युवक ने पत्नी के साथ मिलकर वृद्ध चाची को मार डाला

Sat, 16 Sep 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 16 Sep 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
husband and wife killed his aunti in ghazipur
Murder
गाजीपुर जिले के भुआलचक गांव में शुक्रवार की देर शाम नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर वृद्ध चाची को ईंट-पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया। वृद्धा के पति की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


गांव निवासी राजू पासी आए दिन शराब पीकर घर आता था और अपने आस-पास के लोगों के साथ गाली गलौज करता था। देर शाम वह शराब पीकर जब घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर अपने पट्टीदार रामकृत पासी की पत्नी और रिश्ते में चाची मनाकी देवी (60) से झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन


जब मनाकी देवी ने उसका विरोध किया तो उसने पत्थर से प्रहार कर दिया। मारपीट में राजू की पत्नी सविता देवी भी पति के साथ मिलकर वृद्धा को मारने-पीटने लगी। जब वृद्धा खून से लथपथ हो गई तो आरोपी पति-पत्नी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिजन वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रामकृत की तहरीर पर पुलिस ने राजू पासी एवं उसकी पत्नी सविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed