फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband accused of stabbing wife's throat with a knife goes to jail

वाराणसी क्राइम: पत्नी के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने का आरोपी पति गया जेल, बर्थडे की बात कह कर बुलाया था

Sat, 28 Oct 2023 09:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2023 09:00 AM IST
सार

मिर्जापुर के जमालपुर थाना के सिकंदरपुर की रहने वाली नेहा विश्वकर्मा की शादी वर्ष 2015 में कुंदन विश्वकर्मा से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। नेहा विश्वकर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार की राह नेपाली बाग क्षेत्र में कुंदन ने उसे अपने बर्थडे की बात कह कर बुलाया।

विज्ञापन
Husband accused of stabbing wife's throat with a knife goes to jail
शिवपुर में हुए हादसे का हमलावर युवक और घायल नेहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाली बाग क्षेत्र में पत्नी के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के आरोपी पति के खिलाफ शिवपुर थाने में हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र के भोजपुर रोड पड़ाव, रतनपुर निवासी आरोपी कुंदन विश्वकर्मा को अदालत में पेश किया। अदालत ने कुंदन को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मिर्जापुर के जमालपुर थाना के सिकंदरपुर की रहने वाली नेहा विश्वकर्मा की शादी वर्ष 2015 में कुंदन विश्वकर्मा से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। नेहा विश्वकर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार की राह नेपाली बाग क्षेत्र में कुंदन ने उसे अपने बर्थडे की बात कह कर बुलाया। इसके बाद उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल वह बीएचयू अस्पताल में भर्ती है। उधर, शिवपुर थाने की पुलिस की पूछताछ में कुंदन ने कहा कि तीन महीने पहले उसकी पत्नी उसे और उसके दोनों बेटों को छोड़ कर किसी के साथ चली गई थी। लगभग एक महीने पहले उसे पता लगा कि उसकी पत्नी खुद को अविवाहित बता कर नेपाली बाग क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहती है और कपड़े की एक दुकान में काम करती है। इस पर उसे समझा कर घर ले जाने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार की रात उसे उसकी दुकान के सामने बुलाया और दोनों बच्चों का हवाला देकर घर चलने की बात कहने लगा। वह बात नहीं मानी तो चाकू से उसके गले पर ताबड़तोड़ हमला कर खुद के गले पर भी वार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed