{"_id":"667bc2dfcf276258e00c41fc","slug":"hundreds-devotees-left-for-baba-amarnath-from-kashi-group-leaves-every-year-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रियों की सेवा करेंगे काशीवासी, लगाएंगे शिविर; परोसेंगे कचौड़ी-जलेबी और मलइयो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रियों की सेवा करेंगे काशीवासी, लगाएंगे शिविर; परोसेंगे कचौड़ी-जलेबी और मलइयो
Wed, 26 Jun 2024 12:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:57 PM IST
सार
Varanasi News: धर्म की नगरी काशी से बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए लगभग 60 लोग रवाना हुए। ये लोग बाबा की यात्रा करने आ रहे भक्तों के लिए शिविर लगाएंगे। भक्तों को बनारस की कचौड़ी-जलेबी और मलइयो दिया जाएगा। ये लोग कैंट स्टेशन से अमृतसर उसके बाद अमरनाथ जाएंगे।
विज्ञापन
काशी से रवाना हुआ दर्शनार्थियों का जत्था।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा अमरनाथ के दर्शन-पूजन और यहां आए भक्तों की सेवा के लिए काशी से लगभग 60 लोगों की रवानगी हुई। दिलीप सिंह ‘बंटी’ के साथ कैंट स्टेशन पर पहुंचे लोगों ने बाबा विश्वनाथ और अमरनाथ के जयकारे लगाए। कैंट स्टेशन से दर्शनार्थी अमृतसर मेल से रवाना हुआ। यहां से भक्त इस ट्रेन से अमृतसर पहुंचेंगे, फिर वहां से जम्मू होते हुए पहल्गांव तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीप ने कहा कि इस बार अमरनाथ पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बहुत अधिक संख्या में यात्री अमरनाथ जा रहे हैं। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रवीण सिंह, जीतेन्द्र साहनी, अखिलेश यादव, विनोद गुप्ता, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, पियूष गुप्ता, कुलदीप सिंह, मिंटू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन