फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Humidity remains in the air, mercury started falling, cold increased at night

Varanasi News: हवा में नमी बरकरार, गिरने लगा पारा, रात में बढ़ी ठंड

Wed, 20 Nov 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Humidity remains in the air, mercury started falling, cold increased at night
- जिला प्रशासन ने जारी किया तापमान में और कमी का अलर्ट
विज्ञापन

- 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया अधिकतम तापमान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दो तीन दिन से हवा में नमी लगातार बनी हुई है। तापमान में भी गिरावट आती जा रही है। इस वजह से रात में ठंड भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सुबह शहर में तो कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी दिखा। सोमवार की तुलना में रात में ठंड भी कुछ अधिक महसूस हुई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने शीतलहर/ठंड/पाला से बचाव के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि आगामी दिनों में तापमान में और कमी होने की संभावना है। ऐसे में जिले के रैन बसेरों को क्रियाशील करें। वहां शुद्ध पेयजल, अलाव, साफ बिस्तर, कंबल, गर्म पानी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि रैन बसेरों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाए एवं कार्मिकों की पालीवार ड्यूटी भी लगाई जाए। सार्वजानिक स्थानों पर अलाव नियमित रूप से जलाने की व्यवस्था हो। उन्होंने पशुपालकों को भी पशुओं को रात में खुले पेड़ के नीचे या घर से बाहर न निकालने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed