Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Humid air brings relief from heat, mercury drops 5.8 degrees Celsius below average

Varanasi News: हवा में नमी से गर्मी से राहत, औसत से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा

Sun, 03 May 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Humid air brings relief from heat, mercury drops 5.8 degrees Celsius below average
वाराणसी। तीन दिन पहले आई आंधी-बारिश के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के बाद अब धूप भी हो रही है, लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से उसका असर कम दिख रहा है। शनिवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिला। सुबह नम हवाएं चलीं, तो दिन में धूप के साथ बादलों की आवाजाही भी रही। इस बीच अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 34.6 पहुंच गया। अगले सप्ताह की शुरुआत में तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही पुरवा हवा में नमी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। इसके बाद धूप भी हुई, लेकिन तपिश कम रही। इसी का असर रहा कि शाम को भी गर्मी अधिक नहीं रही। हालांकि मई महीने में इस तरह का मौसम बहुत कम देखने को मिलता है। जहां तक तापमान की बात है, तो शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। उधर, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.4 डिग्री कम होकर 21.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पुरवा हवाओं के चलने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार और मंगलवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed