{"_id":"6096aa978ebc3ebd020bdd02","slug":"human-rights-commission-takes-cognizance-of-poor-health-system-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Sat, 08 May 2021 08:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 May 2021 08:43 PM IST
सार
क्रांति फाउंडेशन ने की थी शिकायत, राज्य मानवाधिकार को कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कोरोना काल में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई के लिए निर्देश भी जारी किया है। क्रांति फाउंडेशन ने आयोग से शिकायत की थी। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल में प्रदेश में अस्पतालों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
मरीज लगातार खाली बेडों और ऑक्सीजन की तलाश में भटक रहे हैं। 18 अप्रैल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 5 मई को संज्ञान लिया गया। शिकायत की गंभीरता को देखते इसे मुकदमे में परिवर्तित कर दिया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने विषय को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अंतर्गत बताते हुए उन्हें उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन