फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Huge Jodi-Gada Dangal competition concludes

Varanasi News: विशाल जोड़ी-गदा दंगल प्रतियोगिता संपन्न

Mon, 02 Mar 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Huge Jodi-Gada Dangal competition concludes
मिर्जामुराद में गधा फेरता सुरेंद्र पहलवान । संवाद - फोटो : ईरान मे फंसे में अपने लोगो से बात करते परिजन।
क्षेत्र के बेनीपुर गांव में रविवार को विशाल जोड़ी-गदा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सबलपुर (बेनीपुर) अखाड़े के सुरेंद्र पहलवान ने 75 किलो वजनी गदा को 25 बार फेरकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता बने। वहीं, 50 किलो गदा को 13 बार घुमाकर शमशेर पहलवान ने प्रथम स्थान हासिल किया। जोड़ी प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में चंद्रशेखर पहलवान ने पहला तथा निहाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जोड़ी द्वितीय वर्ग में पत्तू पहलवान ने प्रथम एवं संजय पहलवान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में गदा सम्राट जोखू पहलवान उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। संचालन विनय पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed