फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   How will the target of scholarship exam be fulfilled target of 4035 in the district application 266

कैसे पूरा होगा छात्रवृत्ति परीक्षा का लक्ष्य: जिले में 4035 का लक्ष्य, आवेदन 266, सोनभद्र व आजमगढ़ का ये हाल

Sat, 17 Sep 2022 08:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़/ सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़/ सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 17 Sep 2022 08:36 AM IST
सार

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन 29 अगस्त से शुरू हो गए थे। प्रदेश स्तर पर साढ़े चार लाख आवेदनों का लक्ष्य है। जबकि वाराणसी में 4035 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छात्रवृत्ति परीक्षा 6 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
How will the target of scholarship exam be fulfilled target of 4035 in the district application 266
छात्रवृत्ति - फोटो : twitter

विस्तार

गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जाती है। आवेदन करने के लिए अब सिर्फ एक सप्ताह बचा है, लेकिन अब तक पूर्वांचल के किसी भी जिले में 500 का आंकड़ा पार नहीं हुआ है। यही स्थिति रही तो सीटें खाली रह जाएंगी। 
विज्ञापन

29 अगस्त से शुरू आवेदन के लिए प्रदेश स्तर पर साढ़े चार लाख आवेदनों का लक्ष्य है। जबकि वाराणसी में 4035 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छात्रवृत्ति परीक्षा 6 नवंबर को होगी। पूर्वांचल की बात करें तो चंदौली व वाराणसी में अब तक सबसे ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया है। सोनभद्र और आजमगढ़ में महज 20 बच्चों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

How will the target of scholarship exam be fulfilled target of 4035 in the district application 266
छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
जागरूकता के अभाव में आवेदन कम 
परीक्षा के लिए वाराणसी में छह शिक्षकों को नोडल बनाया गया है। इसमें रविंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, सुशील सिंह, शशिभूषण त्रिपाठी व मनोज कुमार यादव शामिल हैं। 
नोडल अजय कुमार ने बताया कि जागरूकता के अभाव में आवेदन कम आ रहे हैं, लेकिन हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। सप्ताह भर में आवेदनों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

जिले                     कितने आवेदन
आजमगढ़                      20
बलिया                          111
भदोही                          181
चंदौली                          287
गाजीपुर                        137
जौनपुर                         181
मऊ                              40
मिर्जापुर                        130
सोनभद्र                          20
वाराणसी                         266 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed