फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachments removed at Belaisa Mandi

Azamgarh News: बेलइसा मंडी में हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 25 Oct 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed at Belaisa Mandi
बेलईसा मं​डी से अतिक्रमण हटवाते हुए। संवाद
मंडी समिति बेलइसा में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। मंडी सचिव शिव मंगल यादव के नेतृत्व में बुलडोजर की मदद से करीब 20 दुकानों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

बेलइसा मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान और खरीदार पहुंचते हैं। दुकानों के आसपास अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे हो गए थे, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी और आए दिन जाम लगता था।
विज्ञापन

संबंधित विभाग द्वारा अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका था। शनिवार को मंडी प्रशासन ने अभियान चलाकर दुकानों के आसपास की खाली जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटने से मंडी में आवागमन सुचारु होने और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, समस्या के स्थायी समाधान के लिए दोबारा अतिक्रमण रोकने और नियमित निगरानी की आवश्यकता है। कार्रवाई के दौरान सभानंद तिवारी, अरविंद सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed