{"_id":"67c2ccac4acb1f46f609cb73","slug":"how-will-the-raftaar-show-happen-now-technex-standup-comedian-s-show-got-cancelled-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU : अब कैसे होगा रफ्तार शो, नहीं कंट्रोल हुई भीड़, टेक्नेक्स के स्टैंडअप कॉमेडियन का शो हुआ कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU : अब कैसे होगा रफ्तार शो, नहीं कंट्रोल हुई भीड़, टेक्नेक्स के स्टैंडअप कॉमेडियन का शो हुआ कैंसल
Sat, 01 Mar 2025 02:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:30 PM IST
सार
भीड़ और अव्यवस्था से कैंसिल हो गया टेक्नेक्स के स्टैंडअप कॉमेडियन का शो। दिल्ली पहुंचकर मधुर बोला-फिलिंग सेफ। स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर आईआईटी बीएचयू में भीड़ कंट्रोल न होने को लेकर जमकर खिंचाई की है। कहा कि काशी आकर दुखी होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में भीड़, अव्यवस्था
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में टेक्नेक्स इवेंट के दौरान बीती रात स्टैंडअप कॉमेडियन मधुर वर्ली का शो कैंसिल करना पड़ा। जरूरत से ज्यादा भीड़ जुटने के चलते ये स्थिति हुई। एक स्टैंडअप कॉमेडियन के ऑडियंस को न संभाल पाने वाले टेक्नेक्स के आयोजक कल मशहूर रैपर रफ्तार का शो कैसे करा पाएंगे, ये सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर आईआईटी बीएचयू में भीड़ कंट्रोल न होने को लेकर जमकर खिंचाई की है। कहा कि काशी आकर दुखी होकर वापस लौटना पड़ा, वहीं दिल्ली पहुंचकर स्टेटस पर लिखा कि फिलिंग सेफ। कार्यक्रम न हो पाने के चलते मधुर वर्ली ने आईआईटी बीएचयू पर कई मीम भी शेयर किया।
विज्ञापन
कहा कि ये लड़के टाइम टू टाइम शो की टाइमिंग आगे बढ़ाते रहे लेकिन अंततः पुलिस लगाकर शो कैंसिल करने की सूचना जारी कर दी गई। माफी चाहता हूं अब फिर कभी मिलूंगा। बनारस से ऐसे ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन