{"_id":"659463b7df55f51755065f47","slug":"how-party-took-place-in-siege-lawn-for-last-ten-years-demand-for-investigation-from-chief-secretary-varanasi-news-c-20-vns1013-470033-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दस वर्ष से सीज लॉन में कैसे हुई पार्टी, मुख्य सचिव से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दस वर्ष से सीज लॉन में कैसे हुई पार्टी, मुख्य सचिव से जांच की मांग
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना स्थित लॉन में अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या मामले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लॉन संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीज विद्या वाटिका लॉन में प्रशासन की मिलीभगत से लगातार पार्टी होने का आरोप लगाया।
मुख्य सचिव को भेजे शिकायत पत्र में उन्होंने कहा कि ताड़ीखाना तिराहा के समीप यह लॉन छावनी क्षेत्र निवासी गौरव सिंह का है। ट्रस्ट की जमीन होने के कारण सरकार ने उक्त लॉन कागज में विगत 10 वर्षों से सीज कर ताला लगाया गया है। बावजूद प्रशासन की मिलीभगत से पीछे का रास्ता खोलकर आए दिन लॉन में पार्टियां होती थी। प्रशासन द्वारा विगत 10 वर्षो में दो बार इस संबंध में दिखावटी कार्यवाही भी की गई।
अमिताभ ठाकुर ने मुख्य सचिव से पूरे प्रकरण की जांच करा कर लॉन के मालिक और प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नए वर्ष की पार्टी के दौरान लॉन के अंदर अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।