{"_id":"fa3a8ae280f782b49c29ea109bd487ee","slug":"house-only-from-today-after-the-inquiry-will-be-able-to-access-site-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जांच के बाद ही सभा स्थल तक पहुंच पाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जांच के बाद ही सभा स्थल तक पहुंच पाएंगे
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से तीन दिन पहले ही एसपीजी और पुलिस फोर्स ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। डीरेका मैदान के अलावा बीएचयू ट्रामा सेंटर और बाबतपुर एयरपोर्ट पर एसपीजी के अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा का नया तानाबाना बुना।
विज्ञापन
एसपीजी टीम सोमवार को दोपहर यहां पहुंची। शाम को एसपीजी के अधिकारियों के साथ डीआईजी एसके भगत, डीएम प्रांजल यादव और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने डीरेका मैदान और बीएचयू ट्रामा सेंटर का जायजा लिया। शाम को डीरेका से लेकर बीएचयू तक फोर्स ने रिहर्सल भी किया।
विज्ञापन
पूरे इलाके की सघन चेकिंग कराई गई। एसएसपी का कहना है कि मंगलवार की शाम से बिना चेकिंग के कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री के डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएगा। एसपीजी और पुलिस अधिकारियों के बीच सोमवार को सुरक्षा को लेकर तीन बार बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें डीरेका से लेकर बीएचयू तक के इलाके को सुरक्षा के अभूतपूर्व घेरे में तब्दील करने को लेकर चर्चा हुई। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की जाएगी। शाम को रिहर्सल के बाद सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। बीडीएस और बम डिस्पोजल टीमों की मदद से सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।
एटीएस समेत केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि डीरेका से लेकर बीएचयू तक के करीब तीन किलोमीटर के इलाके में सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त होंगे।