फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   House burnt ashes due to short circuit woman fainted after seeing burning blame on electricity department

Varanasi News: शॉर्ट सर्किट से गृहस्थी जलकर राख, घर को जलता देख महिला बेहोश; विद्युत विभाग पर आरोप

Sun, 20 Apr 2025 01:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 01:16 PM IST
सार

शॉर्ट सर्किट आग लगते ही पूरी गृहस्थी खाक हो गई। महिला जब घर पहुंची तो सबकुछ नष्ट हो चुका था। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आरोप है कि बिजली निगम के लोगों ने हमारी शिकायत को नहीं सुना।

विज्ञापन
House burnt ashes due to short circuit woman fainted after seeing burning blame on electricity department
आग से जलकर सबकुछ हो गया नष्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को दोपहर करीब 11:15 बजे छितौना निवासी सभाजीत यादव के रिहायशी झोपड़ी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में एक बाइक, गेहूं, चावल, चारपाई, गद्दा, कपड़े, नगदी समेत घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


घटना उस समय घटी जब किसान की पत्नी रेखा देवी घर के कामकाज के बाद बच्चों के साथ खेतों में हरे चारे की सिंचाई करने गई थी। घर में लगे केबल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई और झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। 
विज्ञापन


आग की लपटें और धुआं देख पड़ोसियों ने तुरंत ध्यान दिया और रामजी यादव के नलकूप से पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार, आग बुझाते समय बिजली की सप्लाई दुबारा चालू हो गई, जिससे आग बुझाने का प्रयास और भी मुश्किल हो गया। घटना के बाद किसान की पत्नी रेखा जैसे ही खेत से घर लौटी, उसने अपने घर को जलते हुए देखा और सब कुछ राख हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग पर आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत अवर अभियंता विद्युत प्रिंस को दी गई और बिजली काटने की अपील की, लेकिन उन्होंने विद्युत लाइन काटने के बजाए नियमों का हवाला देते हुए आग लगने का दूसरा कारण बताने की कोशिश की। इसके बाद, ग्रामीणों ने एसडीओ से शिकायत की, जिसके बाद बिजली कटौती की गई।

ग्रामीणों ने अवर अभियंता के अमानवीय व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जब किसी की जान-माल का खतरा हो, तब अधिकारियों को तत्काल निर्णय लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए, न कि नियमों का हवाला देकर समय गंवाना चाहिए।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग इस हादसे के बाद अब ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और विद्युत विभाग को जिम्मेदारी का एहसास कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed