{"_id":"593438584f1c1bfb6ebddeb8","slug":"hottest-day-in-the-purvanchal-was-sunday-temperature-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 46 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 46 पर
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में गर्मी के कारण मुंह ढंककर जातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में रविवार का दिन साल का सबसे गर्म दिन रहा। वाराणसी समेत कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर और चंदौली में पारा 46 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
जबकि बलिया गाजीपुर और मऊ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। गर्म हवाओं के थपेड़े सुबह से ही सताने लगे थे। गर्मी और छुट्टी का दिन होने से 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा हो गया था। लोग बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकले।
विज्ञापन
घरों में कूलर और पंखे बेअसर हो जाने से लोग बेहाल रहे। चंदौली में तेज धूप और लू के चलते पचास से अधिक लोग जिला चिकित्सालय और विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हुए।
विज्ञापन