फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hotspot strategy will win the battle against dengue

हॉटस्पॉट की रणनीति से जीतेंगे डेंगू से जंग

Wed, 08 Sep 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hotspot strategy will win the battle against dengue
कोरोना नियंत्रण में भले ही काशी को देश भर में रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन उसी धर्म नगरी में डेंगू और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की तर्ज पर डेंगू के मरीज मिलने वाले इलाकों को हॉट स्पॉट मानकर वहां नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे। विशेष अभियान के तहत लगातार फॉगिंग कराने, दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही घर-घर लोगों की जांच कर उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। ताकि समय रहते डेंगू के प्रकोप को कम किया जा सके। इस बीच मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हो गई है। शासन ने भी ऐसे मोहल्ले जहां पांच से अधिक मरीज मिलेंगे वहां पूरे मोहल्ले की स्क्रीनिंग कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में 44 हॉटस्पॉट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में एक दो नहीं बल्कि मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से 44 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। कोनिया, सुंदरपुर, ककरमत्ता, सिगरा, मंडुवाडीह, भुल्लनपुर, मच्छोदरी, नईसड़क, बीएचयू, नगवां, डीएलडब्ल्यू, भेलूपुर, लोहता, कंचनपुर, खजूरी शामिल हैं।
विज्ञापन

सात दिन में मिले 25 नए मामले
जुलाई से डेंगू के मामले मिल रहे हैं। पंद्रह जुलाई तक केवल चार मरीज थे, इसके बाद आंकड़ा तेजी से बढ़ा। हालत यह है कि दो महीने में ही 108 नए मरीज मिल चुके हैं। जबकि अगर संदिग्ध मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा 1427 तक पहुंच गया है। सितंबर में अब तक सात दिन में ही 25 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में भर्ती है 105 मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय के अनुसार, इस समय बीएचयू, मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल, रामनगर आदि अस्पतालों में डेंगू, वायरल फीवर के 105 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें दीनदयाल अस्पताल में अब तक चार मरीज भर्ती हो चुके हैं। बीएचयू में 20, मंडलीय अस्पताल में 8, शास्त्री अस्पताल में एक मरीज के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज चल रहा है।

डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद जिन इलाकों को हॉट स्पाट बनाया जा रहा है। वहां नगर निगम, ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत की मदद से विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई और स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है।
- डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed