फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hotel West Inn Management Maintains Silence on Cantt Police Notice Regarding Firing Incident in Varanasi

होटल में फायरिंग का मामला: कैंट पुलिस के नोटिस पर प्रबंधन की चुप्पी, युवक ने युवती को मारी थी गोली

Sat, 25 Apr 2026 04:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 25 Apr 2026 04:36 PM IST
सार

Varanasi News: सात दिन में होटल प्रबंधन को जवाब देना था लेकिन कैंट पुलिस की नोटिस को होटल प्रबंधन ने हल्के में ले लिया। घटना के 12 दिन हो गए हैं और नोटिस जारी किए 10 दिन से अधिक समय हो गया है।

विज्ञापन
Hotel West Inn Management Maintains Silence on Cantt Police Notice Regarding Firing Incident in Varanasi
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित होटल वेस्ट इन में युवती पर फायरिंग और घटना को पूरे एक दिन तक छिपाने के मामले में होटल प्रबंधन के खिलाफ कैंट पुलिस ने नोटिस जारी किया है। सात दिन में होटल प्रबंधन को जवाब देना था लेकिन कैंट पुलिस की नोटिस को होटल प्रबंधन ने हल्के में ले लिया। घटना के 12 दिन हो गए हैं और नोटिस जारी किए 10 दिन से अधिक समय हो गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कैंट थाना क्षेत्र के होटल वेस्ट इन में 12 अप्रैल को ठहरे युवक और युवती के बीच शादी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। पिस्टल से निकली गोली से घायल युवती को तौलिया में लपेटकर आरोपी शुभम राय ने होटल कर्मचारियों की मिलीभगत से मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


कैंट पुलिस को होटल प्रबंधन ने पूरे एक दिन तक घटना की जानकारी नहीं दी। सिंह मेडिकल से सिगरा पुलिस को मेमो गया, तब वारदात उजागर हुई। इसके बाद कैंट पुलिस ने आरोपी शुभम राय को गिरफ्तार कर लिया।जेल में बंद शुभम के बाद कैंट पुलिस ने होटल वेस्ट इन के प्रबंधक को नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ पुलिस का एक्शन: गांजा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 किलो गांजा बरामद; तीन गिरफ्तार

पुलिस ने फायरिंग की घटना को छिपाने, फर्जी नाम-पते पर कमरा उपलब्ध कराने समेत अन्य आरोपों में होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई शुरू की है। सात दिन का नोटिस जारी किया गया था लेकिन होटल प्रबंधन ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सात दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन होटल प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं आया। रिमाइंडर नोटिस भेजा जा रहा है। इस मामले में होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed