फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Police busted cannabis smuggling ring and arrested three accused

आजमगढ़ पुलिस का एक्शन: गांजा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 किलो गांजा बरामद; तीन गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 04:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 25 Apr 2026 04:07 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों के पास से 10 किलो गांजा, मोबाइल फोन व नकदी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Azamgarh Police busted cannabis smuggling ring and arrested three accused
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 किलो गांजा, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिली सूचना के आधार पर नवापुरा मोड़ के पास घेराबंदी कर मो. साजिद निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट (गोरखपुर), रविता निषाद और प्रीति निषाद निवासी चकरा अव्वल (गोरखपुर) को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान साजिद के पास से छह किलो, जबकि दोनों महिलाओं के पास से 2-2 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक ट्रॉली बैग, दो बैग, तीन मोबाइल फोन और 680 रुपये नकद भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा वाराणसी मंगाकर आजमगढ़, मऊ और गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के साथ होने के कारण उन पर कम शक होता था, जिससे वे आसानी से तस्करी कर लेते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed