फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Horoscope will change the constellation of Rahu to turmoil

राहु का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा उथल पुथल, इन सात राशियों को रहना होगा संभलकर

Sat, 16 Jan 2021 12:24 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 16 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Horoscope will change the constellation of Rahu to turmoil
आर्थिक राशिफल - फोटो : self

छायाग्रह राहु के नक्षत्र परिवर्तन का असर द्वादश राशियों को प्रभावित करेगा। वर्तमान वर्ष के राहु राशि परिवर्तन तो नहीं करेगा लेकिन तीन नक्षत्रों में राहु का गमन होगा। राहु वर्ष भर वृषभ राशि में ही गोचर करेगा। पांच राशियों के लिए लाभदायक और सात राशियों के लिए कष्टदायक हो सकता है।

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि वर्ष के आरंभ में राहु मृगशिरा नक्षत्र और 27 जनवरी को राहु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके बाद राहु कृतिक नक्षत्र में गोचर करेगा। राहु पूरे वर्ष वृषभ राशि वालों के लिए प्रथम भाव में बैठकर जीवन में उथल पुथल की स्थिति बना सकता है।

विज्ञापन
  • मेष: राहु अचानक धनलाभ प्रदान करेगा। परिवार की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के लिए लाभदायक होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वृषभ: साल के आरंभ में मानसिक तनाव दे सकता है। जीवन साथी से अनबन हो सकती है। थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
  • मिथुन: वर्ष पर्यंत सावधानी के साथ रहना चाहिए। राहु का गोचर अनावश्यक खर्च बढ़ा सकता है। शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।
  • कर्क: सौभाग्यशाली रहेंगे। कई मामलों में लाभ प्राप्त होगा। धन का उत्तम लाभ प्राप्त होगा और शत्रु पराजित होंगे।
  • सिंह: नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नतिकारक होगा। प्रमोशन मिल सकता है। प्राइवेट सेक्टर के लोग दूसरी कंपनी में जा सकते हैं और धन लाभ होगा।
  • कन्या: माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संभलकर रहें। मान सम्मान में कमी आ सकती है। कुछ मामलों में राहु अत्यंत शुभ फल दायक होगा।
  • तुला: साल के आरंभ में मानसिक तनाव। जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। गलत संगत और अनैतिक कार्य से बचें।
  • वृश्चिक: धन लाभ का योग बनाएगा और प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगै।
  • धनु: शत्रु पराजित होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • मकर: शिक्षा और प्रेम संबंधों में राहु परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा। शिक्षा में बाधा उत्पन्न होगी। कुछ मामलों में उत्तम फल प्रदान करेगा।
  • कुंभ: मधुर संबंध बनाकर रखने होंगे। भूमि, भवन, भूखंड से लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • मीन: साहस और पुरुषार्थ में वृद्धि करेगा। लेखन और आईटी व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed