{"_id":"5cb05936bdec22142c5cc5e2","slug":"homeguard-rifle-injured-to-rojgar-sevak-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : होमगार्ड की गलती से रोजगार सेवक घायल, राइफल चेक करते समय चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : होमगार्ड की गलती से रोजगार सेवक घायल, राइफल चेक करते समय चली गोली
Fri, 12 Apr 2019 03:04 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 12 Apr 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड और उसके द्वारा चली हुई गोली
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक होमगार्ड की गलती से चली गोली के कारण रोजगार सेवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जिले के कमालपुर कस्बा में स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक पर शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे ड्यूटी करने होमगार्ड मनई राम जा रहा था। इसी बीच एक साइकिल की दुकान पर बैठ कर राइफल की बेल्ट चेक करने लगा। इसी बीच राइफल की ट्रीगर पर गलती से अंगुली चली गई और गोली चल गई। जिससे सामने की दुकान में बैठे रोजगार सेवक मुनीब कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
मुनीब को गोली नहीं लगी बल्कि गोली उनकी दुकान के चबूतरे पर लगी और उसका ईंट टूट कर मुनीब को जा लगा। मुनीब के पैर और कनपटी के पास चोटें आई हैं। स्थानीय लोग घायल मुनीब को अस्पताल ले गए और उसका इलाज कराया। वहीं, दुकानदारों ने होमगार्ड को पकड़ कर धीना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी होमगार्ड को हिरासत में ले लिए और थाने ले जाकर पूछताछ कर रहे हैं।