फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home quarantine given to a youth from abroad

बलिया की न्यूज

Thu, 26 Mar 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine given to a youth from abroad
भीमपुरा (बलिया)। क्षेत्र के एक गांव में कुवैत से 13 दिन पूर्व आए युवक को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उसके घर सूचना चस्पा कर गांव वालों को भी उसके घर से दूर रहने की हिदायत दी गई है। युवक ने स्वयं फोन कर अपने विदेश से लौटने की जानकारी बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को दी थी।
विज्ञापन

गांव निवासी 34 वर्षीय युवक 12 मार्च को कुवैत से अपने गांव आया। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसे पता चला कि उसके साथ काम करने वाले जूनियर स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है तो वह घबरा गया। उसने खुद स्वास्थ्य महकमे को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद भीमपुरा एसओ शिवमिलन व सीयर सीएचसी के चिकित्सक डॉ सत्येन्द्र वर्मा अपनी टीम प्रमोद कुमार व उमेश कुमार के साथ पहुंचे व युवक से पूरी जानकारी हासिल कर दवा भी दी। चिकित्सक ने बताया कि युवक में कोरोना के लक्षण तो नहीं दिख रहे हैं फिर भी एहतियातन घर में ही सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है। वहीं पुणे से आए दो व्यक्ति बेचन प्रसाद व प्रेम कुमार, अहमदाबाद से आए बाबूलाल को भी घर में ही रहने की सलाह दी। उसके बाद स्वास्थ्य टीम व पुलिस की टीम मुहम्मदपुर में भी बाहर से आए तीन लोगों की जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें घर में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

-------
स्वास्थ्य टीम ने एकइल गांव में की जांच
पूर। आशा बहू की सूचना पर बृहस्पतिवार को पंदह ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम ने क्षेत्र के एक गांव में पिछले कुछ दिनों में मुंबई, गुजरात एवं यूपी के कुछ हिस्सों से आए लगभग 12 लोगों की जांच की। जांच के बाद सभी लोगों को 14 दिनों तक अपने घरों में अकेले रहने तथा गांव में न घूमने की हिदायत दी गई। वहीं स्वास्थ्य टीम सभी लोगों का नाम, पते नोट करके ले गई है। इस मौके पर डॉ एके मिश्रा, डॉ संतोष कुमार मिश्रा, डॉ मुबारक हुसैन, डॉ पीके शुक्ला, दीना नाथ सिंह, अफ़जल अहमद, शंभूनाथ धुसिया व प्रभारी निरीक्षक पकड़ी योगेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed