फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Minister and CM in Varanasi today will be the chief guest of the closing ceremony of Kashi Tamil Sangamam

आज वाराणसी में गृहमंत्री और सीएम: काशी तमिल संगमम के समापन समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 16 Dec 2022 07:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Dec 2022 07:35 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री का जो प्रोटोकॉल आया है, उसके मुताबिक, गृहमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। वह हनुमान घाट स्थित तमिलनाडु के राष्ट्रकवि रहे सुब्रमण्यम भारती के घर भी जा सकते हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव के दर्शन-पूजन करने भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
Home Minister and CM in Varanasi today will be the chief guest of the closing ceremony of Kashi Tamil Sangamam
सीएम योगी आदित्यनाथ,अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। गृहमंत्री अमित शाह बीएचयू स्थित काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएचयू परिसर में बैरिकेडिंग के बाहर किसी को नहीं आने देना है। स्थानीय अभिसूचना इकाई लगातार सक्रिय रहे। केंद्रीय गृहमंत्री का जो प्रोटोकॉल आया है, उसके मुताबिक, गृहमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। वह हनुमान घाट स्थित तमिलनाडु के राष्ट्रकवि रहे सुब्रमण्यम भारती के घर भी जा सकते हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव के दर्शन-पूजन करने भी जा सकते हैं। प्रशासन को मिले गृहमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, गृहमंत्री अपराह्न चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे।

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था सख्त
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काशी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। बृहस्पतिवार की शाम फ्लीट रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। एयरपोर्ट से बीएचयू तक फ्लीट रिहर्सल में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया गया। वहीं, यातायात सभागार में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने अधिकारियों व बाहर से आई फोर्स को सुरक्षा बिंदुओं से जुड़ी जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed