फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home delivery done in Sharad pottery inspired by PM Local Four Vocal in varanasi

आपदा में अवसर: पीएम के लोकल फॉर वोकल से प्रेरित हुए शरद, मिट्टी के बर्तनों में खाने की होम डिलीवरी

Sat, 10 Oct 2020 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Home delivery done in Sharad pottery inspired by PM Local Four Vocal in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

कोरोना की चुनौतियों के बीच काशी का एक युवा उद्यमी इन दिनों लोकल फॉर वोकल के नारे को साकार करने में जुटा है। स्वादिष्ट भोजन के साथ ही मिट्टी की खुशबू को घर-घर पहुंचा रहा हैं। एक तरफ जहां काशी की जनता की जुबान पर मिट्टी की हांडी के व्यंजनों का स्वाद घुल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ युवा उद्यमी ने मिट्टी का काम करने वालों को भी संक्रमण के दौर में रोजगार के अवसर दिया है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान जहां काशी के होटल, रेस्तरां बंद चल रहे थे, उसी समय युवा उद्यमी शरद ने अनलॉक के बाद से खाने की होम डिलीवरी का काम शुरू किया। घर-घर मिट्टी की सुगंध पहुंची तो जनता ने भी इस पहल को हाथों हाथ लिया।
विज्ञापन



नक्खीघाट के युवा उद्यमी शरद ने पीएम के लोकल फॉर वोकल से प्रेरित होकर आपदा को अवसर में बदल दिया है। सबसे खास बात यह है कि शरद ने मिट्टी के बर्तनों में बने भोजन को मिट्टी के बर्तनों में ही घर-घर पहुंचाना शुरू किया। शुरूआत तो छोटी थी लेकिन जब मिट्टी का स्वाद लोगों की जुबां पर चढ़ने लगा तो आर्डर की संख्या भी बढ़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्खीघाट के युवा उद्यमी शरद ने बताया कि गोहरी पर मिट्टी के बर्तनों में बने भोजन की होम डिलीवरी शुरू की गई। इसमें चिली पनीर, मंचूरियन, हांडी पनीर, पालक पनीर, मशरूम के अलावा नानवेज भी तैयार कराया जाता है। इसमें मिट्टी के बर्तन बनाने वाले, उपला बनाने वाले, खाना बनाने वाले कारीगर और खाने को लोगों तक पहुंचाने वाले लोगों को रोजगार मिला है।

शरद ने बताया कि उनके इस नए प्रयोग को काफी पसंद किया जा रहा है। मिट्टी की जो सुगंध और स्वाद लोग खो चुके थे, उसको इस आपदा में लोगों तक पहुंचाने की पहल ने नया रास्ता खोल दिया है।

मिट्टी के बर्तनों में बना भोजन है लाभदायक
बीएचयू के वैद्य डॉ सुशील दुबे ने बताया कि मिट्टी में कई गुण पाए जाते हैं। जब हम मिट्टी के बर्तन में खाना पकाते हैं या खाते हैं तो कई सारे पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। इसमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन जैसे प्रमुख खनिज तत्व शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed