फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home caught fire due to short circuit at ballia

आधी रात शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला, लोगों ने भागकर बचायी अपनी जान

Thu, 13 Dec 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 13 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Home caught fire due to short circuit at ballia
यूपी के बलिया जिले के करमौता गांव में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से एक रिहायसी झोपड़ी में आग लग गई। नींद में होने के कारण कुछ पता नहीं चला। आग जब धधकी तब किसी एक की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो लोग मौके का नजारा देख भाग खड़े हुए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक नगदी सहित हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करमौता गांव निवासी कृपा शंकर वर्मा अपने रिहायशी झोपड़ी में बुधवार की रात में रोजाना की तरह खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गए। करीब दो बचे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


किसी तरह कृपा शंकर वर्मा और परिवार के लोग अपनी जान बचाकर उसमें से बाहर भागकर हो हल्ला मचाना शुरू किए। जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक उसमें रखा गेहूं ,चावल ,दाल, आटा, बर्तन, बक्सा, गहना,जरूरी कागजात व नगदी सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

बैरिया तहसील के रानीगंज बाजार स्थित चौक के समीप किराना दुकान में बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, रानीगंज बाजार में चौक के समीप बचु लाल गुप्ता की किराना दुकान है। बुधवार की रात्रि में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई, जिसमें हजारों का समान जल कर नष्ट हो गया। आग की उठती लपटों को देख आस पास के लोगो ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed