{"_id":"56fae90f4f1c1bec33f00ac7","slug":"holly-with-flavors-of-rose-flower-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की होली संग चढ़ा जायके का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की होली संग चढ़ा जायके का रंग
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Wed, 30 Mar 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों की गमक और जायकेदार डिश की खुशबू...। होली की मस्ती के बीच कुकिंग का कमाल। जी हां, मौका था अमर उजाला और डालडा कुकिंग ऑयल की ओर से मंगलवार को सिगरा मैरिज प्वाइंट लॉन में ‘रंग बरसे’ कार्यक्रम का। इसमें खुशियों के हजारों रंग एक साथ बरसे। फूलों और रंगों की होली की मस्ती के बीच जायके का रंग खूब चढ़ा। होली के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रंग बरसे’ में रूपांतरण सदस्यों ने अपने कुकिंग का हुनर तो दिखाया ही, जमकर मस्ती भी की। एक से बढ़कर एक गेम शो में हिस्सा लिया और कई सारे उपहार भी जीते। वहीं दुनिया की लाज शरम छोड़ गृहणियों को जब मंच मिला तो वो अपने डांस का हुनर भी दिखाने से पीछे नहीं रहीं।
अमर उजाला और डालडा कुकिंग ऑयल की ओर से रूपांतरण सदस्यों के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘रंग बरसे’ में कुकिंग कांटेस्ट भी हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने डालडा कुकिंग ऑयल में जायकेदार डिश तैयार किया। कुकिंग कांटेस्ट में अपने जायकेदार डिश बाटी-चोखा से वैशाली विजेता बनीं। वहीं दूसरे नंबर पर सुशीला सिंघल (पानीपुरी) और तीसरे नंबर पर सुधा यादव (काजू सोया रोल) रहीं। वहीं कैच हिंग से बनाई डिश कांटेस्ट में रेनू भल्ला विजेता बनीं। उन्होंने दही भल्ला कचौड़ी आलू बनाया था।
दूसरे नंबर पर रंजना शुक्ला (मठरी) और तीसरे नंबर पूजा गुप्ता (नवरत्न कबाब) रहीं। इस अवसर पर डालडा डायल डी की रेसिपी विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। डालडा के लोकल ट्रेडर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डालडा कुकिंग ऑयल के प्रतिनिधि अनिल पांडेय, खालिद, अनिल केशरी व विजय मिश्रा, कैच की ओर से सुरेंद्र खत्री, अंगीठी रेस्टोरेंट के अभिलाष वर्मा, फूड एक्सपर्ट श्रद्धा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संचालन अल्का राय ने किया।