{"_id":"5e66591c8ebc3ec78a75170b","slug":"holi-will-be-spent-in-lockup-after-drinking-alcohol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शराब पीकर किया हुड़दंग तो हवालात में बीतेगी होली, कानूनी दायरे में रहकर मनाएं होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शराब पीकर किया हुड़दंग तो हवालात में बीतेगी होली, कानूनी दायरे में रहकर मनाएं होली
Tue, 10 Mar 2020 04:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Mar 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
होली पर शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग करने वाले सजग हो जाएं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि हुड़दंग करने वालों को हवालात में डाला जाएगा। रविवार को पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त कर अपील की कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और धार्मिक स्थलों पर रंग न डालें। चेतावनी दी है कि सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक शराब और बीयर की बिक्री की गई तो दुकान का लाइसेंस निरस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों, हल्का प्रभारियों और बीट आरक्षियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते रहने को गया है। सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाएगा तो उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। जिन मार्गों से होली जुलूस निकलेंगे, उन पर समन्वय समितियों के लोग भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि जिले में 2223 पर होलिका जलाई जाती है। इनमें से 352 होलिका संवेदनशील और 84 अति संवेदनशील हैं। अति संवेदनशील होलिका की निगरानी दरोगा करेंगे। संवेदनशील होलिका की निगरानी के लिए सिपाही तैनात किए जाएंगे। होलिका के जलने तक पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
संवेदनशील इलाकों में मौजूद रहेंगे मजिस्ट्रेट
मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्र में अपर नगर मजिस्ट्रेट थानावार गश्त करेंगे। अपर जिलाधिकारी नगर विनय कुमार सिंह पूरे शहर में चक्रमण करेंगे। एडीएम वित्त व राजस्व, एडीएम प्रशासन, एडीएम नागरिक आपूर्ति को वरुणा पार से लेकर लंका तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्र में अपर नगर मजिस्ट्रेट थानावार गश्त करेंगे। अपर जिलाधिकारी नगर विनय कुमार सिंह पूरे शहर में चक्रमण करेंगे। एडीएम वित्त व राजस्व, एडीएम प्रशासन, एडीएम नागरिक आपूर्ति को वरुणा पार से लेकर लंका तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।