फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi Trains coming from metros travel on floor less crowd on roadways

Holi: महानगरों से आने वाली ट्रेनों के फर्श पर सफर, रोडवेज पर भीड़ कम; अधिकतर रूटों पर कम हुए फेरे

Thu, 13 Mar 2025 08:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 08:22 PM IST
सार

होली को इस बार चार दिन की छुट्टी होने के कारण घरेलू पर्यटकों का भी काशी आगमन हो रहा है। रविवार तक काशी में भीड़ रहेगी। दक्षिण भारत, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पर्यटकों का समूह पहुंच रहा है।

विज्ञापन
Holi Trains coming from metros travel on floor less crowd on roadways
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Holi 2025: होलिका दहन के दिन भी महानगरों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ ठसाठस रही। दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई और पंजाब से कैंट और बनारस होकर बिहार जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में लोग फर्श पर बैठकर यात्रा करते दिखे। 

विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई से आने वाली श्रमजीवी, संपर्क क्रांति, सद्भावना, पवन, एलटीटी-जयनगर, एलटीटी-गोरखपुर, कामायनी, फरक्का अन्य ट्रेनों के सभी श्रेणियों में यात्रियों की भीड़ रही। वहीं रोडवेज की ई-बसों में यात्री न मिलने के कारण इसके फेरे कम किए गए।
विज्ञापन


उधर, कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर सुबह के समय यात्रियों की लाइन लगी रही लेकिन सूर्यास्त के बाद भीड़ कम होनी शुरू हुई। गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और जौनपुर, प्रयागराज रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक रहा। सिटी की अधिकतर ई-बसों में यात्रियों की कमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अधिकतर रूटों पर ई-बसों के फेरे कम हुए। सिटी अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार के बाद से ई-बसों में भीड़ बढ़ेगी। फिलहाल 108 अतिरिक्त फेरों में इलेक्ट्रिक और डीजल बस संचालन की व्यवस्था है।

इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी भीड़ का दबाव अधिक रहा। शाम तक दिल्ली, मुंबई के विमान से कई यात्रियों का समूह पहुंचा। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि अधिकतर पर्यटक होली देखने काशी पहुंचे हैं। इनमें विदेशी सैलानियों की संख्या ज्यादा है।

दो ट्रेनों में बढ़े अतिरिक्त कोच
होली पर भीड़ को देखते हुए 05113/05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 2 अतिरिक्त कोच और 05045/05046 लालकुंआ-राजकोट स्पेशल में स्लीपर श्रेणी का एक और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए हैं। 

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05113 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल छपरा से 19 मार्च से व 05114 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा 20 मार्च से कुल 24 कोच के साथ चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed