फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi of pyre ashes will be celebrated in Manikarnika temple not on ghat in varanasi

Holi 2026: मणिकर्णिका मंदिर में होगी चिता भस्म की होली, घाट पर नहीं; पुलिस ने भीड़ को रोकने का किया इंतजाम

Sat, 28 Feb 2026 10:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Feb 2026 10:36 AM IST
सार

Varanasi News: मणिकर्णिका मंदिर में चिता भस्म की होली खेली जाएगी। वहीं घाट पर होली खेलने के लिए अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से घाट की तरफ किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Holi of pyre ashes will be celebrated in Manikarnika temple not on ghat in varanasi
मणिकर्णिका घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका मंदिर में चिता भस्म की होली की अनुमति दी गई है, जबकि घाट पर इसकी अनुमति नहीं है। मंदिर में शनिवार को दिन में 12 बजे चिता भस्म की होली खेली जाएगी और दो बजे समाप्त हो जाएगी। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर परिसर में चिता भस्म की होली की अनुमति है, जबकि घाट पर इसकी अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने कहा कि हर वर्ष की तरह मंदिर में परंपरागत तरीके से विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद चिता भस्म की होली खेली जाएगी। घाट पर भीड़ आने या न आने का मामला पुलिस प्रशासन का है। नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार, कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर अनुमति पुलिस देती है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में रूट डायवर्जन: कल सात घंटे तक पड़ाव और राजघाट की तरफ से नहीं जाएंगे मालवाहक, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से घाटों पर सफाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़ को रोकने का पूरा इंतजाम किया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई जा रही है।यही नहीं, यहां अत्याधुनिक शवदाह गृह के निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसे टीन शेड से घेरा गया है। 

सतुआ बाबा आश्रम के पास भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। एक घाट से दूसरे घाट तक जाने के लिए जगह-जगह बांस की बल्लियां लगाई गई हैं। इसके अलावा गलियों में भी सादे वेश में महिला पुलिस को लगाया गया है, जो चक्रमण कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed