फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2023 varanasi police said if do Hooliganism then festival will be spent in lockup

Varanasi: होली पर किया हुड़दंग तो हवालात में बीतेगा त्योहार, सोशल मीडिया पर फैलाया अफवाह तो होगी कार्रवाई

Thu, 02 Mar 2023 10:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Mar 2023 10:31 PM IST
सार

अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को कज्जाकपुरा स्थित एक मैरिज लॉन में संभ्रांत लोगों की बैठक की। उन्होंने दो टूक कहा कि होली में हुड़दंग करने वालों का त्योहार हवालात में बीतेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई में देरी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Holi 2023 varanasi police said if do Hooliganism then festival will be spent in lockup
बैठक करते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर हुड़दंग कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। गंगा जमुनी तहजीब के लिए देश और दुनिया में मशहूर काशी के लोग शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ होली और शब-ए-बरात का पर्व मनाएं। यह बातें अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को कज्जाकपुरा स्थित एक मैरिज लॉन में संभ्रांत लोगों की बैठक में कहीं। उन्होंने दो टूक कहा कि होली में हुड़दंग करने वालों का त्योहार हवालात में बीतेगा।

विज्ञापन


वाराणसी जिले में 2524 स्थान पर होलिका दहन होगा। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट आरक्षी होली और शब-ए-बरात को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करें। दोनों ही समुदायों के लोगों से निरंतर मुलाकात अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर कोई शराब का सेवन ना करे। शब-ए-बरात के मद्देनजर सभी मस्जिदों के साथ ही जुलूस मार्ग पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शाम के समय पुलिस हर हाल में पैदल गश्त करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का कोई प्रयास करे तो उसका तत्काल खंडन किया जाए और संबंधित के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में देरी न की जाए। होलिका दहन के पहले तक पीस कमेटियों की बैठकों का आयोजन निरंतर हो और सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के संपर्क में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed