{"_id":"64072774358745016e0fe3c5","slug":"holi-2023-on-which-day-liquor-and-beer-shops-will-remain-closed-in-varanasi-dm-issued-new-orders-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: वाराणसी में किस दिन बंद रहेंगी शराब और बीयर की दुकानें, DM ने जारी किए नए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2023: वाराणसी में किस दिन बंद रहेंगी शराब और बीयर की दुकानें, DM ने जारी किए नए आदेश
Tue, 07 Mar 2023 05:31 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:31 PM IST
सार
होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति बनाये रखने के निमित्त थानावार क्रमशः आदमपुर, जैतपुरा, चौक, दशाश्वमेध, कोतवाली के अन्तर्गत आने वाली समस्त देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग व ताड़ी की समस्त दुकानें सात मार्च को बंद रहेंगी। ़
विज्ञापन
शराब की दुकान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में जिलाधिकारी ने देसी-अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग और ताड़ी की दुकानें आठ मार्च को बंद रखने के आदेश दिए थे। जिसे निरस्त करते हुए
विज्ञापन
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने संशोधित आदेश जारी किया है।
जिसमें कहा गया है कि होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति बनाये रखने के निमित्त थानावार क्रमशः आदमपुर, जैतपुरा, चौक, दशाश्वमेध, कोतवाली के अन्तर्गत आने वाली समस्त देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग व ताड़ी की समस्त दुकानें सात मार्च को बंद रहेंगी। ़
विज्ञापन
वहीं, काशी जोन (थाना वार क्रमशः आदमपुर, जैतपुरा, चौक, दशाश्वमेध व कोतवाली को छोड़कर), सम्पूर्ण वरुणा जोन व सम्पूर्ण गोमती जोन के अन्तर्गत आने वाली समस्त आबकारी दुकानें आठ मार्च को बंद रहेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन