फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2023 7 or 8 March Scholars of Kashi are not of one opinion on date of Holi in varanasi

Holi 2023: सात या 8 मार्च...होली की तारीख पर काशी के विद्वान एकमत नहीं, पढ़ें- किस दिन उड़ेगा रंग-गुलाल

Sun, 05 Mar 2023 10:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Mar 2023 10:41 AM IST
सार

होली के एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है फिर दूसरे दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन, होली के मुहूर्त और तिथियों को लेकर काशी के विद्वान एक मत नहीं हैं।

विज्ञापन
Holi 2023 7 or 8 March Scholars of Kashi are not of one opinion on date of Holi in varanasi
वाराणसी में होली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होलिका दहन, होली के मुहूर्त व तिथियों को लेकर काशी के विद्वान एक मत नहीं हैं। काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने सभी विवादों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि देशाचार, कुलाचार में सात को होलिका दहन ग्राह्य है। काशी में भी सात को होलिका दहन और आठ मार्च को होली मनाई जा सकती है। इससे पहले कुछ संगठनों ने सात मार्च को होली मनाने की बात कही थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Masan Holi 2023: भूत-प्रेत संग झूमे और खेली चिता भस्म से होली, हरिश्चंद्र घाट पर उमड़ा हुजूम
विज्ञापन


सात मार्च को पूर्णिमा का मान शाम को 5:40 बजे तक है। सूर्यास्त 5:49 बजे होगा। ऐसे में पूर्णिमा के बाद 49 घटी और 38 पल का सूर्यास्त मिल रहा है। ऐसे में सात की शाम को भद्रा और पूर्णिमा के अंत के साथ सूर्यास्त भी मिल रहा है। ऐसे में वाराणसी की जनता सात मार्च की गोधूलि बेला में होलिका दहन करके आठ मार्च को होली मना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मसिंधु के अनुसार देशाचारं, कुलाचारं, मनसापि न लंघ्येत..अर्थात देशाचार और कुलाचार का मन से भी उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए।
तस्वीरों में देखें: काशी में धधकती चिताओं के बीच भस्म से खेली गई होली, महाश्मशान मणिकर्णिका पर उमड़ा जनसैलाब

भद्रा में होलिका दहन निषेध

Holi 2023 7 or 8 March Scholars of Kashi are not of one opinion on date of Holi in varanasi
होलिका दहन - फोटो : फाइल

सात को मार्च की शाम हुताशिनी की जन्म जयंती और भगवान चैतन्य प्रभु का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। आचार्य द्विवेदी ने बताया कि भद्रा में होलिका दहन  निषेध है और भद्रा ब्रहम मुहूर्त में समाप्त हो रही है। भद्रा के समापन के बाद गोधूलि बेला में होलिका दहन होगा।

8 मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान

होली के मद्देनजर जिले की देसी-अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग और ताड़ी की दुकानें आठ मार्च को बंद रहेंगी। यह आदेश जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने दिया है। जिलाधिकारी ने शनिवार को कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
पढ़ें: वाराणसी में सात मार्च को होली: ज्योतिषाचार्यों ने बताई ये वजह, राशि के अनुसार इन रंगों का करें इस्तेमाल

श्रम विभाग ने आठ मार्च को बाजार, दुकान व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि होली पर सार्वजनिक अवकाश है। इस बंदी से भोजन, जलपान, समाचार पत्र, औषधि, चिकित्सीय एवं शल्य उपकरणों, सब्जी, मिठाई, दूध, फूल, पान व सुपारी, मांस, ताजे फल इत्यादि की दुकानें मुक्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed