फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2020 Muslim women play holi in varanasi

Holi 2020: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने होली खेल गंगा-जमुनी की मिसाल पेश की, ढोल की थाप पर फाग गाया

Mon, 09 Mar 2020 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Holi 2020 Muslim women play holi in varanasi
मुस्लिम महिलाओं ने खेली होली। - फोटो : अमर उजाला।

पूरी दुनिया में काशी की होली निराली है। यहां भूत भावन भगवान शिव श्मशान में चिता की भस्म से होली खेलते हैं तो काशीवासी प्रेम के रंग से न सिर्फ सराबोर होते हैं, बल्कि दुनिया भर को शांति, सौहार्द का संदेश देते हैं।

विज्ञापन


रंगों के पर्व होली पर काशी ने दुनिया को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यहां सोमवार को हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने न केवल फाग गाया बल्कि अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेल गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
विज्ञापन




मौका था लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने ‘चला होली खेलल जाय’ कार्यक्रम का। जहां ढोल की थाप पर होली गीत और फिजाओं में रंग-बिरंगे गुलाल ने ऐसा समा बांधा कि नफरत फैलाने वालों के होश उड़ गए। ‘होली खेले रघुवीरा...’, रंग बरसे भीगे चुनार वाली... आदि गीतों पर मुस्लिम महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और गुलाब पंखुड़ियों के साथ होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं ने होली खेले मोदी जी हिंद में, मोदी जी..., लगाइके लाल गुलाल, 370 खत्म कराए, मोदी जी..., के गीतों से पूरा भवन गूंज उठा। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि होली गले मिलने का ही नहीं दिल मिलाने और दुश्मनी भुलाने का त्यौहार है।

भारतीय संस्कृति के लिए इन मुस्लिम महिलाओं ने एक मिसाल कायम की है। वहीं मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नाजीन अंसारी कहती हैं, होली समरसता, एकता और मोहब्बत का त्योहार है। रंगों में सराबोर होने से ही हम एक होते हैं, वो चाहे राम के रंग में हो या अल्लाह की मोहब्बत में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed