फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey Team about 1 lakh coach loses team 23000 coach finishes runner up Varanasi stages boycott

हॉकी: डेढ़ लाख के कोच वाली टीम हारी, 23 हजार वाले कोच की टीम उपविजेता; तीसरे गोल के बाद वाराणसी ने किया बायकॉट

Sun, 04 Oct 2026 01:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

डेढ़ लाख रुपये मासिक मानदेय वाले कोच की टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 23 हजार रुपये वाले कोच की टीम उपविजेता रही। हॉकी मुकाबले में तीसरा गोल होने के बाद वाराणसी की टीम ने बायकॉट कर दिया। पीला कार्ड मिलने के बाद टीम दबाव में आ गई और मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Hockey Team about 1 lakh coach loses team 23000 coach finishes runner up Varanasi stages boycott
हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ और वाराणसी की टीमें। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी की प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में डेढ़ लाख के कोच से प्रशिक्षण लेने वाली स्टेडियम की टीम सेमीफाइनल में ही हार गई जबकि वाराणसी मंडल की टीम ने फाइनल में कांटे का मुकाबला खेला। इस टीम के कोच को 23 हजार रुपये मिलते हैं। फाइनल में वाराणसी मंडल को लखनऊ छात्रावास की टीम ने 4-3 से हरा दिया। 

विज्ञापन


मैच में तीसरा गोल होने के बाद वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने रेफरी के निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराई। विवाद बढ़ने पर खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गए। इस वजह मैच 35 मिनट तक बाधित रहा। वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि बॉल आउटलाइन के बाहर चली गई थी, लेकिन रेफरी अपने निर्णय पर रहे। विरोध में मंडल के खिलाड़ी 12.58 बजे मैदान से बाहर चले गए। 

विज्ञापन

कोच के समझाने के बाद खिलाड़ी मैदान पर लौटे और मैच शुरू हुआ।  प्रादेशिक हॉकी 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक खेली गई। 18 मंडलों के दो स्पोर्ट्स कॉलेज और चार छात्रावास की 24 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पौने दो बजे मैच खत्म हुआ। 

पहला गोल वाराणसी मंडल के फॉरवर्ड खिलाड़ी नीरज यादव ने 9वें मिनट में किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लखनऊ छात्रावास ने पलटवार किया और 29वें मिनट में आतिफ ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 

लखनऊ के राघवेंद्र ने 46वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 2-1 से आगे किया। 54वें मिनट में करन धानुक ने एक और फील्ड गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया। राघवेंद्र ने 57वें मिनट में दूसरा और टीम का चौथा गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। वाराणसी के वैभव कुमार ने 59वें और 60वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इससे स्कोर 4-3 हो गया। 

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने जताई आपत्ति
रफ खेल की वजह से पीला कार्ड और वार्निंग मिलने के बाद वाराणसी मंडल के खिलाड़ी रिदम में नहीं लौट सके। रेफरी के फैसले की वजह से पूरी टीम का खेल बदल गया। 12.41 मिनट पर रफ खेलने के लिए वाराणसी मंडल के खिलाड़ी को रेफरी ने पीला कार्ड और चेतावनी दी। 15 मिनट में लखनऊ मंडल की टीम ने दूसरा गोल कर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद वाराणसी के खिलाड़ियों ने आपत्ति दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed